फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother Ambika's Homa festival was celebrated with great pomp with burning torches, thousands witnessed the ama

Himachal: जलती मशालों के साथ धूमधाम से मनाया माता अंबिका का होम उत्सव, हजारों ने देखा अद्भुत नजारा

Tue, 03 Sep 2024 09:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

 प्रदेश के मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र की आराध्य देवी अंबिका माता नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। 

विज्ञापन
Mother Ambika's Homa festival was celebrated with great pomp with burning torches, thousands witnessed the ama
माता अंबिका का होम उत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र की आराध्य देवी अंबिका माता नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हजारों मशालों की रोशनी से नाऊ-पनाऊ की धरती जगमगा उठी। माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हजारों लोग नाऊ पहुंचे थे। सोमवार रात करीब 10:00 बजे रांघड भंडार से माता की जलेब मशालों के साथ निकली और करीब 11:00 बजे नाऊ वासियों द्वारा हाथों में मशालें लेकर माता का स्वागत किया गया। इसके बाद रात करीब 12:00 बजे पनाऊ गांव के वासियों का जुलूस हाथों में मशालें लेकर माता के मंदिर पहुंचा। इस दौरान चारों ओर जलती मशालों से पूरा नाऊ क्षेत्र जगमगा उठाता है और एक अद्भुत नजारा देखने का मिला।

विज्ञापन


रात 12:00 बजे के बाद माता के मंदिर में अग्नि प्रज्वलित की गई और देव परंपरा का निवर्हन किया गया। नाऊ होम के दौरान देव आस्था की एक अलौकिक झलक देखने को मिलती है।  मंगलवार सुबह माता का श्रृंगार सुबह 5:00 बजे किया गया। इसके बाद मंदिर में गुर के माध्यम से भक्तों के दुखों का निवारण किया गया और शाम करीब 4:00 बजे पनाऊ गांव में माता अंबिका ने प्रवेश किया। 4 सितंबर को मेले में देवी-देवताओं का आगमन होगा। देवी-देवताओं के आगमन के बाद नाऊ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। 6 सितंबर को देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही नाऊ मेले का समापन होगा। माता के कारदार रोशन लाल शर्मा ने बताया कि 4 से 6 सितंबर तक नाऊ में मेलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि माता का होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed