फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mortal remain of martyr rajesh rishi recover from avalanche in kinnaur himachal

हिमखंड में दबने से नालागढ़ के राजेश ऋषि शहीद, चार जवान अभी भी लापता

Sat, 02 Mar 2019 08:37 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
mortal remain of martyr rajesh rishi recover from avalanche in kinnaur himachal

भारत-चीन सीमा से सटे शिपकिला के पास नमज्ञा के डोगरी नाले में 20 फरवरी को हिमखंड के नीचे दबे पांच जवानों में से एक का शव 11वें दिन निकाला गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोलन जिले के नालागढ़ के राजेश ऋषि (25) का शव निकाला गया, जिसे पूह स्थित सेना के बेस कैंप पहुंचाया गया। सीएचसी पूह में पोस्टमार्टम के बाद सेना शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे तक शव पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, हिमखंड में दबे चार अन्य जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सैनिक राजेश की सही सलामती के लिए घर में महामृत्युंजय का जाप रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर भी शहीद के पैतृक गांव पहुंच सकते हैं

mortal remain of martyr rajesh rishi recover from avalanche in kinnaur himachal
शनिवार को जैसे ही पूर्णाहुति डाली कि अचानक फोन पर सूचना मिली कि सैनिक राजेश ऋषि का शव हिमखंड से बरामद कर लिया गया है। जवान के शहीद होने की सूचना के बाद रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी शहीद के पिता रणजीत सिंह, माता माया देवी सहित पत्नी, भाई-भाभी को नहीं दी है।

परिजनों को सिर्फ इतना ही बताया गया कि राजेश मिल गया है, जिसे अस्पताल ले गए हैं। मां अपने लाल की सही सलामती के लिए अभी भी प्रार्थनाएं कर रही हैं, जबकि पिता की आंखें बरबस दरवाजे पर टकटकी लगाए हुए हैं कि कब उनका लाल घर लौटेगा।

इससे पहले बिलासपुर के जवान राकेश कुमार का शव हिमखंड गिरने के पहले ही दिन निकाल लिया गया था। मौसम खराब होने से सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार को हेलीकाप्टर से उनके पैतृक गांव नहीं लाया जा सका।

शव को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार जगतपुर जोघों के श्मशानघाट में होगा। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शहीद के पैतृक गांव पहुंच सकते हैं।  

पांच सौ जवान अभी भी तलाश में जुटे, बर्फबारी डाल रही बाधा  

mortal remain of martyr rajesh rishi recover from avalanche in kinnaur himachal

ठंड के थपेड़ों के  बीच शनिवार सुबह लापता जवानों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। हिमखंड में दबे अन्य चार जवानों की तलाश में 500 जवान जुटे हैं। इनमें  सेना, आईटीबीपी, डीआरडीओ, चंडीगढ़, कश्मीर और लद्दाख से आए ग्लेशियर विशेषज्ञ दल शामिल हैं।

शनिवार को भी बर्फबारी बाधा बनी। 8 से 12 फुट गहरे हिमखंडों को बेलचे और चैनसा से समूचे ग्लेश्यिरों को चारों ओर 10 सेक्शन में बांट कर तलाश की जा रही है।

एडीएम पूह शिव मोहन सैनी ने बताया कि नालागढ़ के जवान राजेश ऋषि का शव मिला है। रविवार को मौसम साफ रहा तो शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed