{"_id":"5d04fe258ebc3e2b1740c558","slug":"more-tourist-reached-in-shimla-dharamshala-dalhousie-on-weekend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों में उमड़े सैलानी, होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों में उमड़े सैलानी, होटल पैक
Sun, 16 Jun 2019 11:05 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/डलहौजी/धर्मशाला/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/डलहौजी/धर्मशाला/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में भले ही रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन वीकेंड पर हिमाचल में सैलानियों का आना कम नहीं हुआ है। शनिवार को पिछले दिनों के मुकाबले हिल्सक्वीन शिमला, धर्मशाला, डलहौजी और खज्जियार में ज्यादा सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
यहां होटल पूरी तरह पैक चल रहे हैं। पार्किंग फुल हैं और यहां आने वाले मार्गों पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग रहा है। शिमला में बीते शुक्रवार से करीब 1000 ज्यादा 8,960 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पर्यटन नगरी मनाली में वर्ल्ड कप के चलते बीते शनिवार से 20 फीसदी कम सैलानी पहुंचे। रोहतांग दर्रे पर बर्फ में मस्ती करने वालों में कोई कमी नहीं आई है। यहां लंबे जाम के बावजूद सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धर्मशाला, शिमला और अन्य पर्यटन स्थलों में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। धर्मशाला के धौलाधार होटल और भागसूनाग की पार्किंग में बड़ी स्क्रीन पर पर्यटक मैच देख सकेंगे। शिमला के होटलियर भी बड़ी स्क्रीन का इंतजाम कर रहे हैं।