फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 200 roads, including two national highways closed due to rain and snow in hp

बारिश और बर्फबारी से ठिठुरा हिमाचल, दो नेशनल हाईवे समेत 200 से ज्यादा सड़कें बंद

Thu, 28 Nov 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
More than 200 roads, including two national highways closed due to rain and snow in hp
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। गुरुवार को दो एनएच समेत 200 से ज्यादा छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात बंद रहा। चंबा के पांगी में एक फीट, नारकंडा के हाटू पीक में आधा फीट ताजा बर्फबारी हुई। शिमला के कुफरी में भी ताजा हिमपात हुआ।

विज्ञापन


प्रदेश में दर्जनों गाड़ियां फंस गई हैं। किन्नौर में 150 से ज्यादा बिजली पोल गिर गए हैं। कल्पा, केलांग के बाद कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस में है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


शनिवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।नारकंडा और कुफरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। नारकंडा से वाहनों की आवाजाही दिन भर प्रभावित रही। किन्नौर में एनएच पांच दूसरे दिन भी बंद रहा। जिले में दूसरे दिन भी स्कूलों में छुट्टी रही। छितकुल में दो दिन से 13 पर्यटक फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये निजी होटलों में रुके हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़के बंद हैं। आनी के जलोड़ी दर्रा में दो फीट तक बर्फबारी हुई। एनएच 305 अभी बंद है। कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 90 सेंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी है।

किन्नौर, लाहौल में बसों समेत छोटे वाहनों की आवाजाही ठप

More than 200 roads, including two national highways closed due to rain and snow in hp

कोकसर में 45, सिस्सू में 30, दारचा-जलोड़ी दर्रा में 30 और सोलंगनाला में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू, मनाली, बंजार सहित समूची घाटी में बारिश का दौर जारी रहा।

जिले में एक दर्जन से अधिक रूट हैं। लाहौल में बसों समेत छोटे वाहनों की आवाजाही ठप है। कबायली क्षेत्र पांगी का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। चंबा-तीसा वाया साच पास और पांगी-जम्मू वाया चंबा मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गया।

जिला कांगड़ा में धौलाधार में भी ताजा बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल त्रियुंड में भी बर्फबारी हुई है। शिमला में सुबह के समय बारिश जारी रही। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। 

नवंबर की बर्फबारी सेब के लिए लाभदायक

More than 200 roads, including two national highways closed due to rain and snow in hp
कुफरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5, कल्पा माइनस 1.0, कुफरी माइनस 0.1, डलहौजी 0.8, मनाली 1.0, शिमला 4.2, धर्मशाला 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.0, हमीरपुर 21.8, सुंदरनगर 20.5, नाहन 19.0, मंडी 18.8, ऊना 18.6, सोलन 17.0, कांगड़ा 16.8, भुंतर 15.4, चंबा 14.9, शिमला 13.7, धर्मशाला 10.6, डलहौजी 5.3, कुफरी 5.2, कल्पा 3.1 और केलांग में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नवंबर में हो रही बर्फबारी सेब चिलिंग ऑवर्स के लिए लाभदायक मानी जा रही है। चिलिंग ऑवर्स पूरे होने से सेब की गुणवत्ता व उम्दा फसल होने के आसार हैं। 

चूड़धार के जंगल से रेस्क्यू किए उत्तराखंड के आधा दर्जन श्रद्धालु

More than 200 roads, including two national highways closed due to rain and snow in hp
चूड़धार - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिले में चूड़धार यात्रा पर छह माह के लिए लगाई रोक के बावजूद श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। बुधवार शाम भी उत्तराखंड के जौनसार बाबर इलाके के आधा दर्जन श्रद्धालु चूड़धार जाते वक्त रास्ते में फंस गए। भारी बर्फबारी के बीच रास्ता न मिलने से चूड़ेश्वर सेवा समिति से संपर्क किया गया।

इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया। वीरवार सुबह इन्हें वापस भेजा गया। 26 नवंबर को सिरमौर जिला प्रशासन ने चूड़धार में खराब मौसम के चलते यात्रा पर रोक लगाई है। अगले साल मई में यात्रा बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed