फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 1.27 crore tourists came to Himachal in the year 2022, police shared the figures

Tourist Himachal: वर्ष 2022 में हिमाचल आए 1.27 करोड़ से अधिक पर्यटक, पुलिस ने जारी किए आंकड़े

Mon, 06 Feb 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

प्रदेश में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के आदेशानुसार हिमाचल पुलिस के पर्यटक यातायात और रेलवे विभाग ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। इसमें पर्यटक पॉलिसी विषय पर सोमवार को सभी जिलों के 35 पुलिस प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
More than 1.27 crore tourists came to Himachal in the year 2022, police shared the figures
सैलानी शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वर्ष 2022 में 1,27,55,373 रिकॉर्ड पर्यटक हिमाचल पहुंचे। वर्ष 2021 में इनकी संख्या 56,32,270 थी। इनमें देसी और विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यातायात, पर्यटक और रेलवे पुलिस ने सोमवार को समीक्षा बैठक में से आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के आदेशानुसार हिमाचल पुलिस के पर्यटक यातायात और रेलवे विभाग ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। इसमें पर्यटक पॉलिसी विषय पर सोमवार को सभी जिलों के 35 पुलिस प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं पर्यटन गुरदेव चंद ने किया। कहा कि पर्यटक पुलिस की प्राथमिकता विदेशी और देसी पर्यटकों का मार्गदर्शन, सुरक्षा, धोखेबाजों, छेड़छाड़, नशीले पदार्थों से बचाव के लिए परिवहन और आवास सुविधा देना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रवक्ता हिमाचल विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवक्ता डॉ. प्रीति कंवर नागपाल, एचआईएचएम कुफरी मुकुल डिमरी आदि शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


सैलानी, यातायात और रेलवे पुलिस का प्रशिक्षण शिविर शुरू
 हिमाचल प्रदेश पुलिस पर्यटक, यातायात और रेलवे विभाग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हो गया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार यह शिविर लगाया गया है। शिविर में प्रदेश के सभी जिलों से आए 35 पुलिस प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सोमवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने किया। इस मौके पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर भी मौजूद रहे। सहायक पुलिस महानिरीक्षक संदीप धवल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश विश्वविद्यालय की डॉ. प्रीति कंवर नागपाल, एचआईएचएम कुफरी के प्रधानाचार्य मुकुल डिमरी, टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ, अनूप डोगरा और जिला पर्यटन अधिकारी संजय भगवती बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को धोखेबाज़ों, जेबकतरों, छेड़खानी, नशीले पदार्थों को लेकर जागरूक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर मदद करना है। उन्होंने बताया कि पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 के 31 अक्तूबर तक 1.27 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया। इसमें महज 23,283 विदेशियों सैलानियों ने राज्य का दौरा किया।
विज्ञापन


वर्ष        घरेलू पर्यटक    विदेशी पर्यटक
2017   191,30,541     470,992
2018   160,93,935     356,568
2019     168,29,231    382,876
2020    31,70,714      42,665
2021     56,32,270     4,832
2022   127,55,373    23,283

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed