फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   More than 1.25 lakh farmers may get stuck in the 14th installment of Kisan Nidhi

Himachal: पौने दो लाख से ज्यादा किसानों की अटक सकती है किसान निधि की 14वीं किस्त

Thu, 23 Feb 2023 11:05 AM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 11:05 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 9,04,493 किसान हैं। इनमें से अब तक 1,80,627 किसानों की ईकेवाईसी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
More than 1.25 lakh farmers may get stuck in the 14th installment of Kisan Nidhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने से वंचित होना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में 9,04,493 किसान हैं। इनमें से अब तक 1,80,627 किसानों की ईकेवाईसी नहीं हो पाई है।  यानी 20 फीसदी किसानों ने योजना का लाभ लेने के लिए अपनी आईडी को आधार से लिंक नहीं किया है। ऐसे किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 14वीं किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे। सूत्रों की मानें तो सरकार किसानों को भले ही 13वीं किस्त जारी कर दे, लेकिन इसके बाद किसान योजना से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, सरकार ने हर जिले में किसानों के ईकेवाईसी और आधार अपडेट कराने के लिए तहसीलों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कई शिविरों का आयोजन किया।  पहले 5 फरवरी तक ईकेवाईसी के लिए तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद 15 फरवरी तय की गई। अब फिर से 28 फरवरी तक तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बार-बार समय बढ़ाने के बावजूद भी कई किसान ईकेवाईसी नहीं करवा पाए हैं। इस योजना के तहत किसानों को 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तें हर साल मिलती हैं। बता दें दि कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 21,917 किसानों ने ईकेवाईसी नहीं किया है। यहां 34 फीसदी किसानों की ईकेवाईसी लंबित है, जबकि, जिला शिमला में सबसे कम 10,081 यानी 11 फीसदी किसानों की ईकेवाईसी नहीं हो पाई है।  जनसंख्या के आधार पर देखें तो लाहौल-स्पीति में सिर्फ 347 किसानों ने आधार लिंक नहीं कराया है। यहां कुल 2,792 किसान हैं। ईकेवाईसी न होने के पीछे पोर्टल भी एक वजह मानी जा रही है। पोर्टल पर अपडेट करने के लिए जनरेट होने वाले ओटीपी नंबर के लिए कई बार किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश भू रिकॉर्ड विभाग के निदेशक ललित जैन ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत किसानों में से अब तक 90 फीसदी तक किसानों की ईकेवाईसी हो चुकी है। 
विज्ञापन


जिला          किसान    ईकेवाईसी हुआ   ईकेवाईसी पेंडिंग
बिलासपुर    56,087      48,274        7,813
चंबा           66,871      49,459        17,412
हमीरपुर     55,923      41,796         14,127
कांगड़ा     2,05,786   1,70,783       35,003
किन्नौर      9,159         7,487           1,672
कुल्लू        64,618       42,701         21,917
लाहौल-स्पीति 2,792     2,445          347
मंडी        1,55,893     1,29,091      26,802
शिमला      88,149      78,068         10,081
सिरमौर     56,669      41,644        15,025
सोलन     65,343       49,655         15,688
ऊना      77,203       62,463         14,740
कुल      9,04,493    7,23,866       1,80,627
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed