{"_id":"61b35f8b5dd8a610751d9db8887a2a9a","slug":"monsoon-may-hit-the-himachal-7th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 तक हिमाचल पहुंचेगा मानसून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 तक हिमाचल पहुंचेगा मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Jun 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मानसून के इस बार देरी से पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर में राज्य में 26 जून तक मानसून आता रहा है, लेकिन इस बार का पूर्वानुमान है कि 7 जुलाई के बाद ही मानसून पहुंचेगा।
विज्ञापन
लगभग 10 से 12 दिन देरी से मानसून आने की संभावना बन रही है। ऐसा हुआ तो खरीफ की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हिमाचल में अब भी 76 फीसदी खेती बारिश पर निर्भर है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि चार जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश तो कहीं बूंदाबांदी और कुछ निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को भी राजधानी शिमला सहित सोलन और कांगड़ा में कुछ देर तक जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई है। शिमला का अधिकतम तापमान 25.9, सुंदरनगर 35.1, भुंतर 35.3, कल्पा 25.6, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.0, नाहन 34.0, सोलन 30.8, कांगड़ा 35.9 और मनाली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अमूमन प्रदेश में 26 जून से मानसून आता है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन देरी आने की संभावना है।