{"_id":"59508ec44f1c1bac308b45f4","slug":"monsoon-forecast-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश, इस दिन दस्तक देगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश, इस दिन दस्तक देगा मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला समेत समूचे हिमाचल में सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर बारिश से भारी नुकसान भी हुआ है। मानसून से पहले ही प्रदेश में आए दिन जमकर बारिश हो रही है। वहीं, मानसून भी अब जल्द दस्तक देने वाला है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार मानसून इस महीने के अंत तक हिमाचल पहुंचेगा। माना जा रहा है कि यह चार दिन बाद 30 जून तक कभी भी हिमाचल पहुंच सकता है। ऐसे में बारिश का दौर अब जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि इस माह के अंत तक मानसून हिमाचल आ जाएगा। वहीं, मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश में हल्की बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में प्री-मानसून शॉवर्स के कारण कई जगहों पर सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई। शिमला में भी तड़के सुबह करीब चार बजे से ही बारिश का दौर जारी रहा। भारी बारिश से यहां के नदी नाले भी उफान पर आ गए।
प्रदेश के अन्य जिलों सोलन, सिरमौर, कुल्लू, हमीरपुर आदि में भी बारिश हुई है।