फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon expected to leave from Himachal by last week of September, rain expected up to seven

हिमाचल में सितंबर के अंतिम सप्ताह तक विदा होगा मानसून, सात तक बारिश के आसार

Fri, 04 Sep 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Monsoon expected to leave from Himachal by last week of September, rain expected up to seven
बारिश शिमला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में आठ सितंबर से मौसम साफ हो जाएगा। सात सितंबर तक बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की रफ्तार में कमी आएगी। इस माह के अंतिम सप्ताह तक मानसून के हिमाचल से विदा होने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। गुरुवार रात को प्रदेश में जगह बादल बरसे। पांच से सात सितंबर तक किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले को छोड़कर प्रदेश के शेष क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आठ से 10 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आठ सितंबर के बाद बारिश में कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम बदल सकता है लेकिन, अभी ऐसे आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


सितंबर में आमतौर पर कम बारिश ही होती है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून के विदा होने की संभावना है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.8, भुंतर में 31.6, बिलासपुर में 31.5, सुंदरनगर में 31.4, हमीरपुर में 31.2, कांगड़ा में 29.6, नाहन में 29.4, सोलन में 29.0, धर्मशाला में 26.4, चंबा में 25.0, कल्पा में 24.0, केलांग में 22.8, शिमला में 21.6 और डलहौजी में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात को नूरपुर में 81, नाहन में 44, बलद्वाड़ा में 43, गोहर में 42, कुमारसैन-सुंदरनगर में 33, करसोग में 32, बरठीं-घुमारवीं में 28, बैजनाथ में 26, झंडूता में 24, पालमपुर-मंडी में 23, जोगिंद्रनगर में 22, बिलासपुर में 21, गुलेर में 20, धर्मशाला-डलहौजी में 14 और गगल-पांवटा साहिब में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed