फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monkey bite

शहर में बढ़ रहे बंदरों के हमले, मंकी वाचर गायब

Sun, 21 Jul 2019 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
monkey bite
शिमला। शहर के लोगों को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए नगर निगम और वन्य जीव विभाग के माध्यम से तैनात किए मंकी वाचर कहीं नहीं दिख रहे हैं। कुछ दिन यह मंकी वाचर शहर में गुलेल और डंडों के साथ तैनात रहे लेकिन अब ये गायब हैं। उपनगरों में लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। राजधानी में जनवरी से लेकर जून माह तक 773 लोगों को बंदरों ने शिकार बनाया। आईजीएमसी में 366 और डीडीयू में 407 लोग हमले के बाद उपचार को पहुंचे। हाल ही में बंदर के हमले में घायल बच्चे को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

---
मालरोड और रिज पर कुत्तों का खौफ
मालरोड, लिफ्ट और रिज मैदान पर आवारा कुत्तों के आतंक से भी लोग परेशान हैं। छह महीनों के दौरान 830 लोगों को कुत्तों ने काटा। आईजीएमसी में 397 और डीडीयू में 433 लोग उपचार करवाने आए। मालरोड पर अक्सर कुत्तों के झुंडों को घूमते हुए देखा जा सकता है। विभाग नसबंदी करवाने के दावे करता है लेकिन शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर, नगर निगम के वीपीएचओ डॉ. नीरज मोहन का कहना है कि जिन कुत्तों के काटने की शिकायत आती है, निगम उन्हें पकड़ लेता है। दूसरे कुत्तों को निगम नहीं पकड़ सकता। शहर में अब तक नौ हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी करवा चुके हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से अधिक आतंक
राजधानी के संजौली, ढली बाईपास, जाखू, पंथाघाटी, कसुम्पटी, विकासनगर, न्यू शिमला, कार्ट रोड, टूटीकंडी, लोअर बाजार, मिडल बाजार, चौड़ा मैदान और टुटू में बंदरों तथा आवारा कुत्तों का सबसे अधिक आतंक है। सबसे ज्यादा मामले यहीं से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आईजीएमसी डीडीयू
माह मंकी बाइट केस डॉग बाइट माह मंकी बाइट केस डॉग बाइट
जनवरी 21 65 जनवरी 25 79
फरवरी 25 43 फरवरी 24 63
मार्च 36 75 मार्च 43 102
अप्रैल 58 60 अप्रैल 93 63
मई 85 50 मई 136 89
जून 141 104 जून 86 37
--------------------------------------------------------------------------
कुल संख्या 366 397 407 433
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed