फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monkey attack

खेत में काम कर रही महिला को बंदर ने किया लहुलूहान, आईजीएमसी में भर्ती

Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Monkey attack
शिमला। राजधानी में बंदर लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। शहर के साथ लगती बल्देयां पंचायत के सधोड़ा गांव में खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदर ने महिला की पीठ को बुरी तरह से नोच डाला। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को अब आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। 63 साल की बुजुर्ग महिला चंदू देवी घर के साथ लगते खेत में काम करने गई थी। इन दिनों इलाके में मक्की की फसल की कटाई चल रही है। खेत में काम करते वक्त अचानक एक बंदर ने बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। बंदर ने महिला के पीठ से मांस का एक टुकड़ा नोच लिया। बुरी तरह से घायल महिला को स्थानीय लोगों ने बचाया और आईजीएमसी अस्पताल ले आए। महिला के बेटे बलदेव कुमार का कहना है कि इलाके में एक बंदर कई दिन से आतंक मचा रहा है। यह कई लोगों पर हमला भी कर चुका है। घटना की जानकारी वन विभाग के वनरक्षक को दे दी गई है। फिलहाल महिला का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में रहने वाले बंदर हो गए हमलावर
राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बंदरों के हमले पिछले काफी समय से बढ़ने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर से पकड़े गए बंदर बल्देयां के जंगलों में छोड़े जा रहे हैं। शहर में रहने के कारण इनकी आदतें बिगड़ चुकी हैं। ये लोगों से नहीं डरत,े बल्कि उल्टा उन पर हमला कर देते हैं। ग्रामीण लोग इनके व्यवहार से अंजान है। ऐसे में ये न सिर्फ खेतों की फसलें चौपट कर रहे हैं, बल्कि लोगों को भी घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में जा चुकी है दो लोगों की जान
शिमला शहर में दो महिलाओं की जान बंदरों के हमले में जा चुकी है। इसके अलावा हर हफ्ते बंदरों के काटने के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। वन विभाग इन्हें पकड़ता तो है, लेकिन फिर नसबंदी के बाद वहीं छोड़ देता है। बंदरों की समस्या का फिलहाल कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed