{"_id":"5b912392867a557ebb22d15e","slug":"monk-died-during-manimahesh-yatra-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा पर निकले साधु की मौत, अब तक चार ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा पर निकले साधु की मौत, अब तक चार ने गंवाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के दौरान हड़सर से धनछौ के बीच एक साधु की मौत हो गई। गुईनाला के नजदीक साधु की मौत की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अब साधु के शव को सिविल अस्पताल भरमौर लाया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
दो सितंबर को छोटे शाही न्हौण के साथ शुरू हुई यात्रा में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि साधु की मौत की सूचना वहां पर तैनात जवानों ने सेक्टर अधिकारी को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम को भेजा गया।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम साधु के शव को लेकर सिविल अस्पताल भरमौर तक नहीं पहुंच पाई थी। एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि हड़सर-धनछौ पड़ाव के मध्य पड़ते गुईनाला के पास एक साधु की मौत हुई है। भरमौर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन