फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Money laundering case: cm virbhadra singh hits out at bjp

मामला ईडी और मेरे बीच, भाजपा से क्या मतलब: वीरभद्र

Sat, 15 Apr 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Apr 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Money laundering case: cm virbhadra singh hits out at bjp

मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए न जाने पर भाजपा नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अंबेडकर चौक पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का इस मामले से कोई ताल्लुक नहीं है।

विज्ञापन


यह मामला उनका और ईडी-इनकम टैक्स का है। कहा कि ईडी ने बुलाया था लेकिन उन्होंने जानकारी दे दी थी कि वह व्यस्त है, जब फ्री होंगे तब जाएंगे। कहा कि भाजपा हमेशा से इस मामले पर राजनीति करती आई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दो बार मुख्यमंत्री बने और दोनों बार धूमल ने उनके खिलाफ फौजदारी के मुकदमे दर्ज कराए।
विज्ञापन


कहा कि हर मामले में वह सेशन कोर्ट से बरी होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि धूमला का छोटा दिल है इसलिए वह ऐसा करते हैं। वहीं, भोरंज विधानसभा के उप चुनाव में मिली हार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीट हमेशा से कमजोर रही है। फिर भी पार्टी ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। सीएम ने एक सीट पर जीत से हिमाचल में जीत का दावा करने वालों पर भी सवाल उठाए। कहा कि यह सीट प्रो धूमल की सीट है जिसका प्रदेश की अन्य सीटों से कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed