Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mokshada Ekadashi fast will be observed on December 1.

Shimla News: मोक्षदा एकदाशी व्रत एक दिसंबर को रखा जाएगा

Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mokshada Ekadashi fast will be observed on December 1.
शिमला। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी व्रत एक दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष मोक्षदा एकादशी की तिथि 30 नवंबर को शाम 4:30 बजे से शुरू होगी और एक दिसंबर को दोपहर 2:20 बजे तक रहेगी। इस शुभ अवसर पर रेवती नक्षत्र, व्यतिपात योग और करण बव का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। पद्म पुराण के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन प्रभु भजन, दान और पूजा करना शुभ माना गया है। एकादशी को पितृ मोचन का माध्यम भी माना गया है। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना और व्रत फलदायी होता है। इस अवसर पर विष्णु सहस्रनाम, मंत्र-जप और भजन-कीर्तन करके द्वादशी के दिन पारण किया जाएगा। पारण का मुहूर्त 2 दिसंबर को सुबह 6:57 से 9:03 बजे तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article