{"_id":"698dd3dd6861d7e9e001800f","slug":"mokana-himalaya-kufri-won-the-hotelier-league-cricket-match-shimla-news-c-19-sml1002-676706-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मोकाना हिमालय कुफरी ने जीता \nहोटलियर लीग क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मोकाना हिमालय कुफरी ने जीता होटलियर लीग क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन
फाइनल में द ऑर्किड शिमला को दी शिकस्त
विधायक हरीश जनारथा ने सम्मानित की विजेता टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जुन्गा के एससीजी खेल मैदान पड़ेची में होटलियर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला मोकाना हिमालय कुफरी टीम ने जीत लिया। मोकाना हिमालय टीम ने द ऑर्किड शिमला को शिकस्त दी। लीग का आयोजन कमल शर्मा ने करवाया। समापन समारोह में विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में जिले के आठ होटलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें पहला मैच क्लब महिंद्रा नालदेहरा और द मोकाना कुफरी के बीच में हुआ जिसमें कुफरी की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला लैमन ट्रीज मशोबरा और रेडिसन कुफरी के बीच में हुआ जिसमें रेडिसन कुफरी टीम जीती। तीसरा मुकाबला सरोवर मैरीगोल्ड और द ऑर्किड शिमला के बीच में हुआ जिसमें ऑर्किड की टीम ने जीत हासिल की। चौथा मुकाबला रिजेंटा स्पा एंड रिजोर्ट और क्लब महिंद्रा मशोबरा के बीच में हुआ जिसमें रिजेंटा स्पा टीम विजेता बनीं। इसके बाद मोकाना हिमालय कुफरी और द ऑर्किड शिमला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में मोकाना हिमालय कुफरी टीम ने पांच विकेट से होटलियर प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में शहरी विधायक हरीश जनारथा ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हरीश जनारथा ने मोकाना हिमालय कुफरी टीम के कैप्टन कुलदीप शर्मा और द ऑर्किड शिमला के कैप्टन नीतिश शर्मा को उनकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं और सराहना की।