{"_id":"690f52af7e03a361780101a6","slug":"mohit-of-sanjauli-secured-first-position-in-democracy-shimla-news-c-19-sml1007-628965-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली के मोहित ने प्रजातंत्र \nमें हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली के मोहित ने प्रजातंत्र में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलाबा में हुई प्रतियोगिता में पाया सम्मान
एंजल दिप्टा ने भी स्पर्धा में दी प्रभावशाली प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी मोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्रजातंत्र 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह आयोजन प्रजा फाउंडेशन के तत्वावधान में मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर कोलाबा में हुआ। इसमें देशभर के युवाओं ने भाग लिया और लोकतंत्र, तकनीक तथा नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। राजकीय महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई से मोहित ठाकुर और एंजल दिप्टा ने शिमला नगर निगम की ओर से प्रतिनिधित्व किया। दोनों ने अविचल युवा पार्टी के सदस्य के रूप में अपने विचारों और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मोहित ठाकुर ने मेयर भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का विषय एआई फॉर सस्टेनेबल सिटीज था। मोहित ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से भविष्य के शहरों को अधिक स्वच्छ, टिकाऊ और नागरिकों के अनुकूल बनाया जा सकता है। वहीं एंजल दिप्टा ने कार्यक्रम के अंतिम चरण तक पहुंचते हुए अपनी प्रभावशाली भागीदारी से संस्था का गौरव बढ़ाया। कॉलेज परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।