फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi Government Hiked Import Duty On USA Apple

आखिर मोदी सरकार ने मान ली मांग, 25 फीसदी बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, बागवान चहके

Fri, 22 Jun 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Jun 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Modi Government Hiked Import Duty On USA Apple

अमेरिका से आयात किए जा रहे सेब पर नकेल डालते हुए मोदी सरकार ने हिमाचल के सेब बागवानों की लंबित मांग को आखिर मान लिया। भारत सरकार ने विश्व व्यापार संगठन से विचार-विमर्श के बाद आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


अब तक यह 50 फीसदी था। अमेरिका से सेब आयात के नए टैरिफ को चार अगस्त से लागू किया जाएगा। आयात शुल्क बढ़ने से हिमाचली सेब के मंडियों में अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के लाखों सेब बागवान इस मांग को पिछले लगभग एक दशक से उठा रहे थे। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल आकर सेब बागवानों को राहत देने की बात की थी। मांग पूरी न होते देख सेब बागवान मायूस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही मांग यूपीए सरकार से भी करते आए थे। अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर भाजपा को कई बार घेरने लगी थी। अमेरिका और भारत के बीच उपजे ताजा राजनीतिक हालात के बाद ऐसी परिस्थिति बनी है कि इसका प्रदेश के सेब बागवानों को लाभ हुआ।

यह हिमाचली बागवानों के लिए बड़ी बात

Modi Government Hiked Import Duty On USA Apple

एल्यूमिनियम और स्टील के भारतीय उत्पादों पर निर्यात शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने इस संबंध में पहले ही अमेरिका को चेता दिया था कि अगर इसे घटाया नहीं गया तो इसकी जवाबी कार्रवाई होगी। अमेरिका ने अनसुनी की तो भारत ने कई उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया, जिनमें से सेब एक है।

अमेरिका से भारत के लिए वाशिंगटन सेब आता है जो बाजार में हिमाचली सेब से दोगुने रेट पर बेचा जाता रहा है। अब 75 फीसदी आयात शुल्क के होने पर अमेरिकी सेब की आमद में गिरावट तय है।

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार के सेब पर आयात शुल्क को 50 से बढ़ाकर 75 फीसदी करने के इस फैसले का स्वागत किया है।

महेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रदेश के बागवानों के लिए बहुत बड़ी बात है। मंडियों में इससे बागवानों को अच्छे दाम मिलेंगे। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का आभार व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed