फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mobile phone battery put in the fire along with garbage, child dies due to explosion

Mobile battery Explosion: कूड़े के साथ आग में डाल दी मोबाइल फोन की बैटरी, धमाके से बालक की मौत

Sat, 30 Jul 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़ Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 08:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू़ की बशला पंचायत के झाल्टू गांव के पीड़ित परिवार ने पुलिस को बयान दिया है कि अखिल (12) पुत्र प्रेम राज आग के सामने बैठा था। इस दौरान डस्टबिन में रखे कूड़े को भी बिना देखे आग में डाल दिया गया। इसमें मोबाइल की पुरानी बैटरी थी। 

विज्ञापन
Mobile phone battery put in the fire along with garbage, child dies due to explosion
बालक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मच्छरों को भगाने के लिए घर के बाहर धुएं के लिए जलाई आग में मोबाइल फोन की बैटरी फटने से धमाका हो गया, जिससे एक बालक की मौत हो गई है। कूड़े के साथ गलती से मोबाइल फोन की बैटरी आग में डालने से यह हादसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू़ की बशला पंचायत के झाल्टू गांव के पीड़ित परिवार ने पुलिस को बयान दिया है कि अखिल (12) पुत्र प्रेम राज आग के सामने बैठा था। इस दौरान डस्टबिन में रखे कूड़े को भी बिना देखे आग में डाल दिया गया। इसमें मोबाइल की पुरानी बैटरी थी। कुछ देर में ही मोबाइल फोन की बैटरी फटने से धमाका हुआ।

विज्ञापन


आग के सामने बैठा अखिल इससे बुरी तरह से जख्मी हो गया। बैटरी के टुकड़े लगने से अखिल की गर्दन पर गंभीर घाव हो गए। उसकी नसें तक कट गईं। चाचा श्याम लाल और अन्य परिजन अखिल को लेकर रोहड़ू ले आए। यहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब अखिल आग के सामने बैठा था तो एक मोबाइल फोन की बैटरी फट गई। इससे घायल होने की वजह से अखिल की जान चली गई। पुलिस ने जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed