फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mobile clinics will start in all the assembly constituencies in Himachal from August 15

मानसून सत्र: हिमाचल में 15 अगस्त से सभी विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल क्लीनिक आरंभ होंगे

Sat, 13 Aug 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Aug 2022 10:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त से सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल क्लीनिक आरंभ होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Mobile clinics will start in all the assembly constituencies in Himachal from August 15
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त से सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल क्लीनिक आरंभ होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। सरकार डॉक्टरों के 700 पद भरेगा और कोटखाई ट्रॉमा सेंटर के लिए 4.21 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने नियम 324 के तहत शनिवार को सदन में मामला उठाया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था चुनौती और समस्या है। इस पर चर्चा करते हुए विधायक रामलाल ठकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, नंद लाल, संजय अवस्थी, जगत सिंह ठाकुर, इंद्र लखनपाल और माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि उनके क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सही नहीं हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार समय-समय पर डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की तैनाती करती रही है। सरकार 500 डॉक्टरों और  आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 200 पद भर रही है। इससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी। नियम 324 के कब कर्नल इंद्र सिंह ने प्री कोचिंग अकादमी  खोलने का मामला उठाया। इस पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार दोबारा जीतेगी तो सरकाघाट की तर्ज पर कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन में भी सैनिक अकादमी खोली जाएंगी। ये अकादमियां समय की मांग है। 
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के सिविल वर्क के लिए एक करोड़ स्वीकृत
स्वास्थ्य कल्याण भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बीते तीन सालों में नालागढ़, कोटखाई और ऊना में लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर खोलने की स्वीकृति दी है। तीनों ट्रॉमा सेंटरों के सिविल वर्क के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। अभी कोई ट्रॉमा सेंटर क्रियाशील नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक रोहित ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरएफ के तहत सड़कों के लिए 237.95 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते तीन वर्षों में सीआरएफ के तहत 13 सड़कों, पुलों के लिए 237.95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के तहत कोई भी धनराशि स्वीकृति नहीं हुई है। उन्होंने यह जानकारी विधायक रोहित ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।


हिमाचल की चार सड़कों में पाई गईं अनियमितताएं 
हिमाचल प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत थर्ड पार्टी ऑडिट करवाए जाने पर चार सड़कों में अनियमितताएं पाई गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।  उन्होंने कहा कि पालमपुर से शीला चौक (धर्मशाला तक) चैतरू- शीला चौक में कॉरिडोर में चालकों के लिए सामान्य रुप से सुरक्षित बुनियादी ढांचे के प्रावधानों का अभाव है। कुछ स्थानों पर सड़क के किनारे नालियां खुली हैं। जंक्शन का खराब डिजाइन, आदि सात खामियां पाई गईं। यह ऑडिट विभिन्न थर्ड पार्टियों की ओर से कराया गया है।      
 

तीन साल के भीतर पूरा होगा कैथलीघाट से शकराह फोरलेन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कैथलीघाट से ढली फोरलेन प्रोजेक्ट परवाणू-सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग कैथलीघाट से शकराल, दूसरा शकराल से ढली है। 11 जुलाई को कार्य अवार्ड किया गया। तीन साल के भीतर कार्य पूर्ण करने की सीमा है। शकराल से ढली प्रोजेक्ट का कार्य 2070 करोड़ में अवार्ड हुआ है। कैथलीघाट से शकराल प्रोजेक्ट में दो सुरंग और 20 पुल, एक अंडरपास, एक मेजर जंक्शन और एक टोल प्लाजा भी प्रस्तावित है।

शकराल से ढली के बीच तीन सुंरग, सात पुल, एक मेजर जंक्शन, एक माइनर जंक्शन बनेगा। उन्होंने यह जानकारी विधायक रोहित ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। वहीं विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से पूछे गए राजमार्ग टोल बैरियर के प्रश्न के लिखित उत्तर में सीएम ने कहा कि एनएचएआई की ओर से राष्ट्रीय मार्ग पर टोल बैरियर स्थापित किए जाते हैं। मंडी-कु्ल्लू फोरलेन में डोहलूनाला और टकौली टोल प्लाजा का निर्माण कार्य अनुबंध अनुसार किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed