फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MNREGA works will pick up pace, state gets 122 crores from the Centre, daily wages will be paid

हिमाचल: मनरेगा के काम पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्र से प्रदेश को मिले 122 करोड़, दिहाड़ी का होगा भुगतान

Mon, 23 Jun 2025 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा के तहत 101.24 करोड़ रुपये ग्रांट-इन-एड के रूप में जारी किए हैं। यह मदद घटक सामग्री के रूप में जारी हुई है। 

विज्ञापन
MNREGA works will pick up pace, state gets 122 crores from the Centre, daily wages will be paid
मनरेगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा में काम करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत प्रदेश को 122.77 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इन्हें राज्य सरकार का ग्रामीण विकास विभाग सोमवार को पंचायतों को जारी करेगा। इससे लंबे समय से ठप चल रहे मनरेगा के कार्य फिर से रफ्तार पकड़ेंगे। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा के तहत 101.24 करोड़ रुपये ग्रांट-इन-एड के रूप में जारी किए हैं।

विज्ञापन

यह मदद घटक सामग्री के रूप में जारी हुई है। 21.53 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय के रूप में जारी हुए हैं। केंद्र ने निर्देश जारी किए हैं कि राज्य के कोषागार से इसे प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर जारी किया जाए। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मनरेगा ग्रांट रोक दी थी, जिसके कारण प्रदेश में मनरेगा का कामकाज ठप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त जो अप्रैल महीने में आनी चाहिए थी, वह अब जून माह में दी गई है। इससे बीते चार महीनों से मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान नहीं हो पा रहा था। तीन महीनों से मनरेगा कर्मियों के वेतन जारी नहीं हो पा रहा था। नवंबर 2024 से लेकर मनरेगा के तहत करीब 461.56 करोड़ की राशि लंबित थी। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र से मनरेगा की लंबित ग्रांट पहुंच गई है। इसे सोमवार को सभी पंचायतों को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed