फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mnrega status in himachal pradesh

हिमाचल में मनरेगा के 18 फीसदी काम अधूरे, केंद्र तल्ख

Sat, 26 Mar 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Mar 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
mnrega status in himachal pradesh
केंद्र ने हिमाचल को टारगेट बढ़ाने और कृषि कार्यों पर फोकस करने को कहा है। - फोटो : डेमो पिक

प्रदेश में मनरेगा के काम समय पर पूरा न करने पर केंद्र ने तल्खी दिखाई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में हिमाचल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश में मनरेगा कार्यों का जायजा लिया तो पाया कि मनरेगा योजना शुरू  होने से लेकर 31 मार्च 2015 तक 82 फीसदी कार्यों को पूरा किया जा सका है।

विज्ञापन


इनमें 18 फीसदी काम अधूरे हैं। केंद्र ने इन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खासकर मनरेगा से जुडे़ कृषि कार्यों पर फोकस करने को कहा गया है। हिमाचल में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार पैसा देती है। गांव में रास्ते, सड़कों, वर्षा शालिकाओं, पानी के टैंकों का निर्माण और अन्य विकास कार्य मनरेगा के तहत होते हैं।
विज्ञापन


केंद्र ने तर्क दिया है कि जब से हिमाचल में मनरेगा योजना शुरू हुई है, तब से दर्जनों कार्य लटके हैं। केंद्र ने प्रदेश सरकार को मनरेगा कार्यों में ढील न बरतने की सलाह दी है। अभी पंचायतों में रास्तों और सड़कों का काम होता है, लेकिन केंद्र ने किसानों के लिए भी इसमें जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed