{"_id":"654ba0f06bfccfa493068498","slug":"mlsm-college-sundernagar-captures-inter-college-trophy-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर का अंतर महाविद्यालय ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर का अंतर महाविद्यालय ट्राफी पर कब्जा
Wed, 08 Nov 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Nov 2023 08:24 PM IST
सार
अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। मैदान पर एमएलएसएम कॉलेज सुंदर नगर और डीएवी कांगड़ा कॉलेज की टीमें आमने सामने थीं।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। मैदान पर एमएलएसएम कॉलेज सुंदर नगर और डीएवी कांगड़ा कॉलेज की टीमें आमने सामने थीं। मैच में कांगड़ा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य सुंदरनगर कॉलेज की टीम के समक्ष रखा। बल्लेबाज हर्ष जाम्वाल ने 20, जतिन कालरा 43 व रमेश ठाकुर ने 21 रन का योगदान टीम के लिए दिया। सुंदरनगर की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने तीन, पीयूष ने दो व अमित रघु, चिराग तथा सौरव ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की टीम के बल्लेबाज आक्रामक दिखे।
विज्ञापन
टीम ने लक्ष्य को 13.3 ओवर में मात्र दो विकेट गंवाकर प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज लोकेश चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंद में 84 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 12 चौके व दो छक्के लगाकर नाबाद 84 रन टीम की जीत में जोड़े। जबकि बल्लेबाज अमित रघु ने 42 रन बनाए। कांगड़ा के गेंदबाज अरशद व यदू ने एक-एक विकेट हासिल कर पाए। एमएलएसएम कॉलेज सुंदर नगर ने कांगड़ा को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच दिव्य प्रकाश ने खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई दी। इस मौके पर फिजिकल एजुकेशन के प्रो एवं एचपीसीए के अंपायर अनिल कुमार गुलेरिया, कॉलेज प्रिंसिपल एसके बंसल, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल राज कुमार, प्रो डॉ मीता सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन