फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Vikramaditya singh said that will implement all 10 guarantees in a phased manner

Shimla: विधायक विक्रमादित्य बोले- पारिवारिक मामला उछालने वाले जल्द होंगे बेनकाब

Tue, 20 Dec 2022 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 07:25 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार आपसी तालमेल और दो स्तरीय समन्वय के साथ कार्य करेगी। आम लोगों और सरकार के बीच सीधा संवाद रहेगा।

विज्ञापन
MLA Vikramaditya singh said that will implement all 10 guarantees in a phased manner
विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मेरे पारिवारिक मामले को उछालने का षड्यंत्र रचने वाले जल्द बेनकाब होंगे। पत्नी की ओर से घरेलू हिंसा के आरोपों के मामले में उन्होंने कहा कि धुएं को निकलने के लिए आग की जरूरत है। वह जानते हैं कि कौन इस षड्यंत्र के पीछे हैं। हॉलीलॉज पर मां भीमाकाली का आशीर्वाद है। जनता उनके साथ है। चुनाव के समय ही इस मुद्दे को क्यों उछाला गया। इसके पीछे कौन-कौन हैं, जल्द ही उनका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार आपसी तालमेल और दो स्तरीय समन्वय के साथ कार्य करेगी। आम लोगों और सरकार के बीच सीधा संवाद रहेगा। सरकार का पूर्ण गठन होने के तुरंत बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के लोगों को दी गई 10 गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी विधायकों को एकजुटता के साथ पूरे तालमेल से कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए संसाधनों का सदुपयोग किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने प्रदेश में अपनी चुनावी जनसभाओं में प्रदेश को अपना दूसरा घर बताया है। हिमाचल के साथ विकास के मामले में कोई भेदभाव नही करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन जल्द बहाल करेगी। उन्होंने इस संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं को उनके बयानों पर कुछ संयम रखने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed