फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mla Ravi Thakur said Dalai Lama's video clip was tampered with, will go to Supreme Court

Shimla News: रवि ठाकुर बोले- दलाईलामा की वीडियो क्लिप से की गई छेड़छाड़, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Sat, 22 Apr 2023 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

दलाईलामा की वीडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ करके उसे न्यूज चैनल में दिखाया है। इसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और मानहानि का केस करेंगे। हालांकि इससे पहले वे धर्मशाला कार्यालय से बात करेंगे।

विज्ञापन
mla Ravi Thakur said Dalai Lama's video clip was tampered with, will go to Supreme Court
लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को चीन बदनाम करने का काम कर रहा है। लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि चीन की यह हरकतें बर्दाश्त नहीं होगी। दलाईलामा की वीडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ करके उसे न्यूज चैनल में दिखाया है। इसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और मानहानि का केस करेंगे। हालांकि इससे पहले वे धर्मशाला कार्यालय से बात करेंगे। उधर, शाम चार बजे के करीब पंचायत भवन से लोअर बाजार, डीसी ऑफिस से होते हुए शेरे पंजाब तक रोष रैली भी निकाली। सैकड़ों की तादाद में तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


किन्नौर-लाहौल स्पीति बौद्ध सेवा संघ शिमला, भारत-तिब्बत मैत्री संघ शिमला, भारत-तिब्बत समन्वय संघ शिमला, क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ शिमला, क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस शिमला, किन्नौर, विद्यार्थी संगठन शिमला और लाहौल स्पीति की ओर से शनिवार दोपहर को प्रेसवार्ता की। किन्नौर-लाहौल स्पीति बौद्ध सेवा संघ शिमला के विद्यासागर नेगी ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के एक छोटे बच्चे को चूमने के बाद अपनी जीभ निकालकर मजाक करते हुए दिखाए वीडियो को तोड़ मरोड़कर कर पेश किया गया है। एक महीने बाद रणनीति के तहत यह कार्य किया है।
विज्ञापन


भारत सरकार कड़ी कार्रवाई की लाए। दलाईलामा भारत के विशिष्ट सम्माननीय अतिथि हैं। वह मानवीय मूल्य, शांति और धार्मिक सद्भावना को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सत्यता को जाने बिना दुष्प्रचार करना बंद करें। इस अवसर पर भारत तिब्बत मैत्र संघ शिमला से छेरिंग दोरजे, भारत तिब्बत समन्वय संघ शिमला तेंजिन सुंगरप, क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ शिमला सोनम डोलकर, विद्यार्थी संगठन शिमला के संदीप नेगी और लाहौल स्पीति विद्यार्थी संगठन शिमला से नावांग छोजेन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed