फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mla ravi thakur angry over construction of bridge.

पुल निर्माण में हो रही देरी पर फूटा विधायक का गुस्सा

Sun, 04 Oct 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 04 Oct 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
mla ravi thakur angry over construction of bridge.

मूलिंग पुल को लेकर विवादों में रहे लोनिवि के खिलाफ अब खुद कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर का गुस्सा भी फूट पड़ा है। विकास कार्यों की सुस्त गति से नाराज सरकार के विधायक खुद विपक्ष की भूमिका में उतर आए हैं। विधायक एवं नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष का आरोप है कि लोनिवि चिनाब डिवीजन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों तक को नजरअंदाज कर रहा है।

विज्ञापन


रवि ठाकुर ने कहा कि विभाग विधायक को बिना विश्वास में लेकर अपनी मर्जी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आदेश दिए थे कि मयाड़ के करपट ब्रिज को इसी साल के अंत तक तैयार किया जाए। लेकिन, हैरानी की बात है कि विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर अभी तक पुल का काम तक शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


बरदंग पुल में काम रहे ठेकेदार को विभाग ने करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया है, जबकि धरातल पर इस साल कुछ काम नहीं हुआ। रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति में विभाग ने बिना सब्सिट्यूट के एक एसडीओ और अधीक्षक को घाटी से रिलीव कर दिया, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोनिवि का यही रवैया रहा तो जनजातीय क्षेत्र में विकास के प्रति संवेदनहीनता दिखाने पर विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ नेशनल एसटी कमीशन में मामला दर्ज किया जाएगा।


उन्होंने कहा पुलों तथा भवनों के निर्माण को लेकर विभाग समय पर सीमेंट और सरिया उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने मामले को लेकर शिकायत पत्र को सोमवार के दिन मुख्यमंत्री को सौंपने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed