फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA priority scheme in himachal.

विधायक प्राथमिकता स्कीमें तय करने में उलझे विधायक

Thu, 04 Feb 2016 10:48 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Feb 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
MLA priority scheme in himachal.

हिमाचल में विधायक प्राथमिकता योजनाओं को तय करने में एमएलए उलझ गए हैं। वे परेशानी में हैं कि किस योजना को विधायक प्राथमिकता में डालें और किसे छोड़ें। एक वित्त वर्ष में एमएलए केवल छह प्रमुख नई योजनाओं को ही विधायक प्राथमिकता में डाल सकते हैं।

विज्ञापन


इनमें सड़क, पीने के पानी और सिंचाई की केवल दो-दो योजनाएं ही डाली जा सकती हैं। ऊपर से हाल ये है कि अधिकतर हलकों में पूरे टेन्योर के लिए 50 करोड़ रुपये की ही योजनाओं को नाबार्ड को भेजने की सीलिंग लगी हुई है। इसे हटाने को विधायक इस बार दबाव बनाने की तैयारी में हैं। राज्य में विधायक प्राथमिकता योजनाओं को तय करने के लिए बैठकों का आयोजन वीरवार और शुक्रवार को दो दिन होने जा रहा है।
विज्ञापन


इनकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। इनमें सभी विधायकों को बुलाया है। पहले दिन प्रदेश के लगभग तीन दर्जन विधानसभा क्षेत्रों की योजनाओं पर चर्चा होगी। अगले दिन बाकी बचे हलकों पर मंत्रणा होगी। बैठक में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं तय हो जाएंगी। इनमें वास्तविक नई योजनाओं (आरएनएस) के तहत दो-दो योजनाएं सड़कों-पुलों, ग्रामीण पेयजल और लघु सिंचाई की स्कीमें डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त चालू योजनाएं वही डाली जाएंगी, जिनका 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इनमें भी दो-दो योजनाएं सड़कों-पुलों, ग्रामीण पेयजल और लघु सिंचाई की डाली जाएंगी। इसके अलावा स्कूलों, स्वास्थ्य भवनों के निर्माण के दो-दो, अन्य विभागों के दो नए भवनों और दो निर्माणाधीन भवनों के निर्माण के मामले भी विधायक प्राथमिकता में डाले जाएंगे। बाद में ये योजनाएं वार्षिक बजट 2016-17 में शामिल होंगी।

विधायकों से पांच सुझाव भी मांगे हैंप्रदेश के योजना विभाग ने
हिमाचल सरकार के योजना विभाग ने विधायकों से पांच सुझाव भी मांगे हैं। पहला सुझाव मितव्ययता के उपाय पर मांगा गया है। दूसरा सुझाव वित्तीय संसाधनों को जुटाने, तीसरा सुझाव बेहतर प्रशासन और चौथा स्वरोजगार या रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए मांगा गया है। इसके अलावा एक अन्य सुझाव किसी भी विकास क्षेत्र में नई नीति के लिए मांगा गया है।


सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के विधायकों की बैठकें आज

योजना सलाहकार अक्षय सूद ने बताया कि चार फरवरी को सोलन, शिमला और सिरमौर के विधायकों की बैठक साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे के बीच होगी। मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के विधायकों की बैठक दोपहर बाद दो से पांच बजे के मध्य होगी। पांच फरवरी को कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के विधायकों की बैठक साढे़ दस से डेढ़ बजे के अतिरिक्त चंबा, ऊना और हमीरपुर के विधायकों की बैठक दो से पांच बजे के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed