फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA priority meeting: CM Jairam gave instructions to complete the DPR of projects in a time bound manner

विधायक प्राथमिकता बैठक: सीएम जयराम बोले- विभिन्न परियोजनाओं की समयबद्ध डीपीआर बनाएं अधिकारी

Tue, 18 Jan 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 09:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को बजट 2022-23 की प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए दूसरे दिन के पहले सत्र में कांगड़ा और किन्नौर जिलों के विधायकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि विधायकों को अपनी प्राथमिकताओं को प्राथमिकता देने और बजट के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने का अवसर मिलता है। 

विज्ञापन
MLA priority meeting: CM Jairam gave instructions to complete the DPR of projects in a time bound manner
सीएम जयराम ने विधायक प्राथमिकता बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को विधायकों के सुझावों और समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मंगलवार को शिमला में वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए दूसरे दिन के पहले सत्र में कांगड़ा और किन्नौर जिले के विधायकों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे विधायकों के बहुमूल्य सुझावों पर प्राथमिकता से विचार करें। विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए। कहा कि यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधायकों को प्राथमिकताएं देने और बजट के लिए बहुमूल्य सुझाव देने का अवसर मिलता है। वर्तमान सरकार ने चार साल में सुनिश्चित किया है कि प्रदेश के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। महामारी के बावजूद राज्य में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। 

विज्ञापन

हिमकेयर योजना में 5.13 लाख परिवार किए पंजीकृत

सीएम ने कहा कि धन के अभाव में समाज के कमजोर वर्ग बेहतर स्वास्थ्य देखभाल से वंचित न रहें, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। आयुष्मान भारत योजना में 4.26 लाख परिवारों का पंजीकरण और 1.20 लाख लोगों का 145 करोड़ का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना में 5.13 लाख परिवार पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन

4.69 लाख से अधिक परिवारों को दिए मुफ्त गैस कनेक्शन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला और राज्य सरकार की गृहिणी सुविधा योजना में 4.69 लाख से अधिक परिवारों को 141.71 करोड़ के मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। सरकार विधायकों की प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान दे रही है। पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विधायकों की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को 2,363.80 करोड़ का प्रावधान किया था। मौजूदा सरकार ने पहले चार साल में ही 3,183.37 करोड़ का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय विधायक प्राथमिकता बैठक में 51 विधायकों ने अपने विचार रखे
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को चंबा, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों के विधायकों के साथ बजट 2022-23 की प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए विधायकों के साथ शाम के सत्र में बैठक की। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय विधायक प्राथमिकता बैठक में 51 विधायकों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह बैठक अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए यथार्थवादी योजनाएं बनाने में एक लंबा सफर तय करेगी। उन्होंने विधायकों को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से उठाए सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और आने वाले बजट में उन्हें शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed