Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Jagat Negi allegations police chowki staff taken sixty thousand bribe in lockdown in Kinnaur Himachal Pradesh

लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

Thu, 23 Apr 2020 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
MLA Jagat Negi allegations police chowki staff taken sixty thousand bribe in lockdown in Kinnaur Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बीच हिमाचल में जारी कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच शराब खरीद रहे पांच युवकों से पुलिस कर्मचारियों पर 50 हजार रुपये वसूलने के आरोप लगे हैं। इन्हीं पांच युवकों में शामिल रोबिन ने इसकी शिकायत पास में ही भावानगर थाने में दी। इसके बाद किन्नौर जिले में कटगांव पुलिस चौकी में तैनात आठ पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनमें एक हेडकांस्टेबल, चार कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं। किन्नौर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि इनकी जगह चौकी में नया स्टाफ तैनात कर दिया गया है, जबकि मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ भावानगर राजू को सौंपा गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दस हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। सारी रकम ऑनलाइन खातों में डलवाई गई। इस मामले में किन्नौर के विधायक जगत सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को लॉकडाउन के दौरान भावानगर के कटगांव शराब ठेके पर पांच युवक पहुंचे। शराब ठेका बंद होने पर यांगपा के पांच लड़के शराब लेने सेल्समैन के क्वार्टर पहुंचे तो सेल्समेन ने कटगांव चौकी पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

विज्ञापन
Trending Videos

चौकी के हेड कांस्टेबल रवि सहित टीम ने सभी लड़कों को चौकी लाया और पीएचसी कटगांव में इनका मेडिकल करवाया। इन लड़कों को हेड कांस्टेबल ने डराने-धमकाने और ठेका लूटने जैसे आरोप लगाकर जेल भेजने का दबाव डाला। उसके बाद हेड कांस्टेबल ने आईपीएच विभाग के कटगांव में कार्यरत रजत के खाते में 60 हजार रुपये डालने का दबाव बनाया। सचिन नेगी ने यूको बैंक से 60 हजार रुपये ऑनलाइन 17 अप्रैल को पीएनबी बैंक की कांगड़ा शाखा में ट्रांसफर किया।

इसके बाद रजत ने डॉ. राहुल धीमान जो कटगांव में कार्यरत है, उसके खाते में 25-25 हजार रुपये दो बार ट्रांसफर किए। उसके बाद डॉ. राहुल ने ज्यूरी में राहुल केमिस्ट के नाम से एसबीआई के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। उसके बाद राहुल केमिस्ट ने पैसा हेड कांस्टेबल रवि को दिया। 10 हजार रुपये हेड कांस्टेबल के कहने पर पुलिस के साथ लॉकडाउन में कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए लगाने वाहन के मालिक ड्राइवर के अकाउंट में ट्रांसफर किया। यह पैसे भी गाड़ी मालिक ने हेड कांस्टेबल को सौंप दिए।  

चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत लाइन हाजिर किया गया है। उनके स्थान पर नए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एसडीपीओ भावानगर राजू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। - एस राणा, एसपी किन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed