फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA gave financial help for the education of a poor daughter included in the top-10 merit list of 12th.

Hamirpur: 12वीं की टॉप-10 मेरिट सूची में शामिल गरीब बेटी की पढ़ाई के लिए विधायक ने दी आर्थिक मदद

Wed, 01 May 2024 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2024 12:12 PM IST
सार

 विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बलेटा खुर्द गांव निवासी तनु ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में 10वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
MLA gave financial help for the education of a poor daughter included in the top-10 merit list of 12th.
विधायक आशीष शर्मा के साथ तनु - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बलेटा खुर्द गांव निवासी तनु ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में 10वां स्थान हासिल किया है। होनहार बेटी की पढ़ाई के लिए विधायक सदर आशीष शर्मा ने आर्थिक मदद की है। विधायक आशीष शर्मा ने गरीब बच्चों के उत्थान व उनकी पढ़ाई के लिए क्षेत्र के करीब 80 विद्यार्थियों व उनके परिवारों को छात्रवृत्ति व पेंशन लगाई है। उनका मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी गरीब का बच्चा मूलभूत शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। तनु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही की छात्रा रही हैं। छात्रा ने प्रदेशभर में ओवरऑल दसवां स्थान और कला संकाय में चौथा स्थान हासिल किया है। छात्रा के पिता सुनील कुमार पेंटर का काम करते हैं। छात्रा ने विधायक आशीष शर्मा का भी आभार व्यक्त किया है। वहीं, विधायक आशीष शर्मा ने छात्रा को शॉल, टोपी और नगद इनाम देकर सम्मानित किया। विधायक आशीष ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों को देखकर खुशी होती है। छात्रा ने अपने क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed