फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Bambar Thakur recommended transfer Rejected by HP Tribunal.

नेता की सिफारिश पर हुआ तबादला रद्द, 5वीं बार की थी कोशिश

Fri, 12 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
MLA Bambar Thakur recommended transfer Rejected by HP Tribunal.

प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने विधायक बंबर ठाकुर की सिफारिश पर किए गए शिक्षक के तबादले को रद्द कर दिया है। ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य डीके शर्मा और प्रशासनिक सदस्य प्रेम कुमार की खंडपीठ ने प्रार्थी अमृत महाजन द्वारा दायर आवेदन को स्वीकार करते हुए तबादला आदेशों को रद्द कर दिया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार प्रार्थी उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिलासपुर के कार्यालय में साइंस सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। बिलासपुर के विधायक बंबर ठाकुर ने इस शिक्षक का तबादला करने के लिए मार्च 2015 से आज तक पांच सिफारिशें कीं।
विज्ञापन


विधायक द्वारा सिफारिश की गई कि प्रार्थी का तबादला जिला बिलासपुर से बाहर किया जाए जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। जब विधायक प्रार्थी को तबदील करने में असमर्थ रहे तो प्रार्थी की पत्नी जोकि शिक्षक हैं, उन्हें चंबा स्थानांतरित करने के लिए सिफारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाईकोर्ट अब ‌ट्रिब्यूनल ने रद्द किया ट्रांसफर

MLA Bambar Thakur recommended transfer Rejected by HP Tribunal.
हिमाचल हाईकोर्ट

इस सिफारिश पर प्रार्थी की पत्नी के तबादला आदेशों को भी प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। इस बार भी विधायक ने प्रार्थी को बिलासपुर जिला से बाहर शिमला के पूडग के लिए स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

शिक्षा विभाग ने भी सिफारिश पर अमल करते हुए प्रार्थी का तबादला पूडग के लिए कर दिया। इन तबादला आदेशों को प्रार्थी ने प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के समक्ष चुनौती दी थी। ट्रिब्यूनल ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद प्रार्थी के तबादला आदेशों को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed