फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mixed martial arts championship on 5 December in kullu himachal pradesh

कुल्लू: खली की मौजूदगी में भिड़ेंगे मिक्सड मार्शल आर्ट फाइटर

Sun, 07 Nov 2021 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Nov 2021 07:23 PM IST
सार

मिक्सड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में अमेरिका, रूस, ब्राजील, इरान, नाइजीरिया, अफगानिस्तान, नेपाल और भारत के 20 रेसलर भाग ले रहे हैं। जिनमें चार महिलाएं भी शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
mixed martial arts championship on 5 December  in kullu himachal pradesh
ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले माह पांच दिसंबर को कुल्लू में अल्टीमेट बैटल और वॉरियर खेल यानी मिक्सड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप होने जा रही है। इसमें अमेरिका, रूस, ब्राजील, इरान, नाइजीरिया, अफगानिस्तान, नेपाल और भारत के 20 रेसलर भाग ले रहे हैं। जिनमें चार महिलाएं भी शिरकत करेंगी। खास बात यह है कि इस चैंपियनशिप में अतंरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फाइटर ग्रेट खली विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिमाचल का भी एक फाइटर भाग ले रहा है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नकुल खुल्लर, सीएफएल के चेयरमैन भूपेश ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के बजाय स्पोर्ट्स के प्रति आकर्षण पैदा करना है। 
विज्ञापन


इस इवेंट को देखने के लिए बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे भी कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंच रहे हैं। इसके लिए एक विशेष सेट तैयार किया जाएगा। इसमें पांच हजार से लेकर दस हजार तक लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। यह खेल शाम पांच बजे से लेकर देर रात दस बजे तक चलेगा। इस इवेंट को देखने के लिए दर्शकों को टिकट खरीदने होंगे। टिकट खरीदते समय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed