{"_id":"6842ff9199a9fdee7e0ffcd2","slug":"mission-team-tested-water-in-tutu-majthai-panchayat-shimla-news-c-19-sml1001-547162-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टुटू-मजठाई पंचायत में मिशन\nकी टीम ने की पानी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टुटू-मजठाई पंचायत में मिशन की टीम ने की पानी की जांच
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भेजी हैै टीम
दस घरों में तुरंत नलके लगाने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को टुटू-मजठाई पंचायत का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा भी की।
केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव एवं निदेशक कमल किशोर सोन अपनी टीम के साथ सुबह आठ बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचे। दल ने एयरपोर्ट से शिमला की ओर आते हुए रास्ते में पंचायत टुटू-मजठाई के भरयाल वार्ड में जल जीवन मिशन के तहत लगे कुछ घरों के नलकों में जल आपूर्ति और जल की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान उत्तम सिंह कश्यप ने टीम को बताया कि वर्तमान में पंचायत में 290 घरों में से 280 घरों में जल जीवन मिशन के तहत जल की आपूर्ति हो रही है। 10 घरों में अभी नल नहीं लगे हैं। इस दौरान मिशन डायरेक्टर ने मौके पर उपस्थित राज्य सरकार के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शेष घरों को नलों के माध्यम से पानी की सुविधा प्रदान करने के आदेश दिए। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता अनिल मेहता, सुन्नी मंडल के अधिशासी अभियंता, कमल राज कपिल, घणाहट्टी उपमंडल के सहायक अभियंता नीरज ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता आईडी शर्मा, स्थानीय वॉटर गार्ड प्रदीप सिंह और पंचायत उपप्रधान केशपा राम मौके पर उपस्थित रहे।