फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   missing teenager girl recoverd from tolande

Shimla News: टुटीकंडी से लापता किशोरी टाॅलैंड से मिली

Fri, 29 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
missing teenager girl recoverd from tolande
शिमला। राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी को ढूंढने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने किशोरी को टॉलैंड से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक 27 दिसंबर की रात को किशोरी परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी। इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर इसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि लापता किशोरी को तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article