{"_id":"85f4088dba27e4485366405b99f08926","slug":"miss-himalaya-jyoti-dogra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बॉलीवुड में छाने की हसरत: मिस हिमालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बॉलीवुड में छाने की हसरत: मिस हिमालय
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस हिमालय पेजेंट-2014 का खिताब जीतने वाली धर्मशाला के भागसूनाग की ज्योति डोगरा अब बॉलीवुड में छा जाना चाहती हैं। मिस हिमालय पेजेंट बनने के बाद ज्योति डोगरा ने अमर उजाला को दिए साक्षात्कार में बॉलीवुड में अपने भविष्य को लेकर दिल खोलकर बातें कीं।
विज्ञापन
ज्योति डोगरा ने बताया कि मिस हिमालय का खिताब जीतने के बाद वह बेहद खुश हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान वह बेहद उत्साहित थीं। मिस हिमालय पेजेंट 2014 वह ही बनेंगी, यह उन्हें पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य मॉडलिंग और बॉलीवुड की दुनिया में अच्छा मुकाम पाना है।
विज्ञापन
अगर उन्हें बॉलीवुड में जाने का मौका मिला तो वह इसमें सफल जरूर होंगी। ज्योति डोगरा ने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भुलाकर पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने मिस हिमालय के रैंप पर गद्दी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा में उतरकर मिस हिमालय पेजेंट का खिताब जीता। इसके माध्यम से उन्होंने युवाओं को अपनी परंपरा बरकरार रखने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
आम लड़की की तरह सड़कों पर घूमीं
रविवार देर रात मिस हिमालय पेजेंट 2014 बनीं ज्योति डोगरा दूसरे ही दिन सोमवार को धर्मशाला की सड़कों में आम युवती बनकर घूमीं। सोमवार को दिन के समय कचहरी अड्डा में ज्योति डोगरा को युवाओं ने सड़कों पर घूमते देखा तो कुछेक ऑटोग्राफ मांगने लगे।