फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Miscreants mix poison in water tank at Thunag Mandi himachal pradesh

मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में पेयजल टैंक में मिला दिया जहर, मचा हड़कंप

Fri, 04 May 2018 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, थुनाग (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, थुनाग (मंडी) Updated Fri, 04 May 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Miscreants mix poison in water tank at Thunag Mandi himachal pradesh

सीएम के विधानसभा क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने पानी के टैंक में कीटनाशक मिलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का दुस्साहस किया है। गनीमत रही कि पेयजल टैंक से गांव में पानी की सप्लाई छोड़ने से पहले इसका पता चल गया। अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिलते ही आईपीएच विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल मंडी लैब में जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


जबकि मामले की सूचना पुलिस थाना जंजैहली को भी दे दी गई है। तहसील मुख्यालय थुनाग से 35 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बागाचनोगी के चोहठ गांव में पीने के पानी के टैंक में जहर डालने का मामला सामने आया है। समय रहते ग्रामीणों को इसका अहसास हो गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


इस टैंक से पानी दिन को 11 बजे के बाद ही छोड़ा जाता है, लेकिन इससे पहले ही पता चल गया, जिससे जहर वाला पानी आगे सप्लाई नहीं हुआ।  इस गांव में पीने का पानी देव कांढा उठाऊ पेयजल योजना के अंतर्गत आता है। यह टैंक लोअर चोहठ गांव के बीच में बना है। जो सात हजार लीटर क्षमता का है। उधर, जैसे ही इस बात का पता चला तो गांव में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगा पता

Miscreants mix poison in water tank at Thunag Mandi himachal pradesh

इसी गांव के एक व्यक्ति ठाकर दास ने अपने घर के बाहर बुधवार को दिन को पानी की तीन बाल्टी पशुओं को पीने के लिए रखी थीं। रात तक यह पानी ठीक था। सुबह 6 बजे जब उसकी पत्नी उठी तो बाहर देखा कि उन बाल्टियों में पानी का रंग सफेद हो गया तथा एक अजीब सी गंध भी आ रही थी।

उसके बाद उसने इस बारे में अपने पति को बताया। बाहर आने पर उसने देखा कि पानी से अजीब सी गंध आ रही थी। उसे शक हुआ कि इसमें जहर ही है तथा आसपास के घरों में हल्ला डाल दिया। इसके बाद टैंक के नजदीक एक नलके को खोला गया तो उस पानी से भी अजीब सी गंध आ रही थी।  

तीन दिन बंद रहेगी टैंक से सप्लाई- सूचना मिलते ही आईपीएच विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टैंक के पानी के सैंपल टेस्टिंग के लिए मंडी लैब में भेज दिए है। टैंक और पाइपों को साफ कर दिया है। तीन दिन तक सफाई का सिलसिला जारी रहेगा। गांव के लिए पानी की सप्लाई पीछे से डायरेक्ट कर दी है।

ओवरफ्लो पाइप से डाला जहर- सूचना मिलते ही सबसे पहले विभाग का वाटर गार्ड मौके पर आया और जब टैंक के ढक्कन को खोला तो एक फीट तक पानी सफेद हो गया और पानी से गंध आ रही थी। हालांकि टैंक के ढक्कन को को ताला लगा था पर शरारती तत्व ने जहर को ओवर फ्लो पाइप से डाला था।  

थाने में दर्ज करवाई शिकायत- सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता उपेंद्र वैद्य ने कहा कि पानी में जहर मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और देखा कि टैंक में पानी एक फीट तक सफेद था और गंध आ रही थी। पानी के सैंपल भर कर लैब को भेज दिए गए हैं। लोगों के लिए पानी बाहर से डायरेक्ट सप्लाई कर दिया है। इस मामले की पुलिस थाना जंजैहली में एफआईआर दर्ज कर दी है। 

पहले दूषित पानी पीने से बीमार हुए थे 22 लोग- शनिवार को नगवाईं क्षेत्र में भी जहरीला पानी पीने से 22 लोग बीमार पड़े थे। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। जिसमें दो बच्चियों को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद प्रशासन ने आनन फानन में दिशा निर्देश जारी किए थे। अब दोबारा सीएम के गृहक्षेत्र में ही इस तरह की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed