फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   miscreants broke glasses of vehicle of self help group in Shimla

शिमला: राजनीति की भेंट चढ़ी स्वयं सहायता समूह की फूड वैन, शरारती तत्वों ने तोड़ा वाहन

Sat, 11 Dec 2021 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Dec 2021 01:53 PM IST
सार

नालदेहरा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है और यहां से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह हैं। महिलाओं की दिन प्रतिदिन अच्छी आमदनी हो रही थी। इस वजह से यहां राजनीति भी शुरू हो गई। विवाद शुरू हुआ और मामला प्रशासन के द्वार पहुंचा, यहां से वैन को तुरंत हटाने की मांग की।

विज्ञापन
miscreants broke glasses of vehicle of self help group in Shimla
शरारती तत्वों ने तोड़ा वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी हिम अन्नपूर्णा फूड वैन को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। नालदेहरा में खड़े इस वाहन के शीशे कुछ लोगों ने तोड़ डाले। घटना के बाद स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


मामला शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बीच फंस कर रहा गया। जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओें का ताल्लुक कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य के विस क्षेत्र शिमला ग्रामीण से है। दी हिम अन्नपूर्णा फूड वैन में व्यंजन तैयार कर महिलाएं जिला प्रशासन की सहमति से नालदेहरा में बेचती थीं। 
विज्ञापन

नालदेहरा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है और यहां से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह हैं। महिलाओं की दिन प्रतिदिन अच्छी आमदनी हो रही थी। इस वजह से यहां राजनीति भी शुरू हो गई। विवाद शुरू हुआ और मामला प्रशासन के द्वार पहुंचा, यहां से वैन को तुरंत हटाने की मांग की। इससे पहले की प्रशासन कोई फैसला कर पाता अज्ञात लोगों ने सरकारी फूड वैन को तोड़ डाला। पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। फूड वैन सड़क किनारे खड़ी  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचजी प्रधान रीमा वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 2020 में सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के तहत बसंतपुर खंड की नीन पंचायत की स्वयं सहायता समूह को आजीविका बढ़ने के लिए एक फूड वैन दे रखी है। शुरुआत में महिलाओं ने कसुपम्टी स्थित एसआरएलएम निदेशालय में वैन से पहाड़ी व्यंजन परोस कर आजीविका चलाई।

इस बीच लॉकडाउन लग गया। ऐसे में महिलाओं के लिए रोजगार का संकट खड़ा हो गया। कुछ महीनों बाद समूह की महिलाएं वैन को पर्यटन स्थल नालदेहरा ले गईं और सड़क किनारे खड़ा कर रोजगार शुरू किया। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद बीडीओ बंसतपुर और बीडीओ मशोबरा को मामला सुझाने के लिए कहा है।


दूसरी पंचायत की हैं महिलाएं : अनिरुद्ध
विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जो महिलाएं यहां व्यवसाय कर रही थीं वह दूसरी पंचायत की थीं। किसी भी जगह व्यवसाय करने के लिए संबंधित पंचायत का अनापत्ति पत्र लेना जरूरी है जो इनके पास नहीं था। दूसरी जगह से यहां आकर कोई व्यवसाय करें तो यहां के लोग कहां जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed