फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   minus 0.2 degree temperature recorded in Keylong Lahaul spiti himachal pradesh

हिमाचल में मौसम: बर्फबारी से केलांग में माइनस पहुंचा पारा, चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बरसे बादल

Fri, 15 Apr 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Apr 2022 09:02 PM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम में आए बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
minus 0.2 degree temperature recorded in Keylong Lahaul spiti himachal pradesh
लाहौल के सिस्सू में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में वीरवार रात बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में भी बादल बरसे। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और 19 अप्रैल से दोबारा बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम में आए बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 34.7, कांगड़ा में 33.3, सुंदरनगर में 32.9, नाहन में 32.4, धर्मशाला में 31.2, सोलन में 31.0, चंबा में 30.6, भुंतर में 30.5, शिमला में 24.6, कल्पा में 21.5, डलहौजी में 19.8 और केलांग में 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, वीरवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.7, बिलासपुर में 18.5, ऊना में 18.4, धर्मशाला में 17.4, कांगड़ा में 16.0, मंडी में 14.6, हमीरपुर में 13.8, सोलन में 13.4, शिमला में 12.0, भुंतर में 10.9, मनाली में 6.8 और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed