फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Minor children get emotional while taking positive couple to covid Hospital

पॉजिटिव दंपती को कोविड अस्पताल ले जाते भावुक हो गए नाबालिग बच्चे

Sat, 30 May 2020 11:13 AM IST
Krishan Singh महेश कपिल, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
महेश कपिल, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Minor children get emotional while taking positive couple to covid Hospital
महिला को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर उपमंडल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दंपती और एक अन्य महिला को कोविड अस्पताल शिफ्ट करते समय नाबालिग बच्चे काफी भावुक हो गए। लोगों की सहमति के बाद तीन साल की बच्ची को भी संक्रमित माता-पिता के साथ कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया, जबकि दूसरी चार साल की बच्ची को उसके पिता के साथ ही क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।  

विज्ञापन


नादौन में एक परिवार को होटल, जबकि दूसरे परिवार को कॉलेज में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार सुबह नादौन में क्वारंटीन पति-पत्नी सहित एक अन्य महिला को कोविड केयर सेंटर हमीरपुर ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कॉलेज में क्वारंटीन दंपती और उनकी 3 साल की बच्ची अहमदाबाद से आई ट्रेन से 25 मई को ऊना पहुंचे थे। यहां से इन्हें नादौन लाया गया।
विज्ञापन


यहां लिए इनके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते इन्हें कोविड केयर सेंटर लाने की तैयारी शुरू हुई, लेकिन परेशानी यह खड़ी हो गई कि बच्ची को कहां रखा जाए। काफी सोच विचार और लोगों की सहमति के बाद बच्ची को भी माता-पिता के साथ भेजने का निर्णय लिया गया। दूसरी ओर मुंबई से आई एक अन्य महिला भी पति और 4 वर्षीय बच्चे सहित 25 मई को नादौन पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग अपने खर्च पर होटल में क्वारंटीन थे। पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पति और उनकी बच्ची होटल में ही रुके हैं, जबकि महिला को संक्रमित होने के कारण हमीरपुर डीसीसी भेजा गया है। उधर, एसएमओ डॉ. बीएस राणा ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति लेकर ही निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 25 मई को इन लोगों के सैंपल लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed