फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ministry of Fisheries Dairying: milk producer Kamdhenu Hitkari Manch awarded with gopal ratna award best milk cooperative society

केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित: बिलासपुर की कामधेनु संस्था को गोपाल रत्न पुरस्कार

Wed, 24 Nov 2021 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 09:11 PM IST
सार

कामधेनु प्रदेश की एक मात्र संस्था है, जिसे यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। संस्था प्रदेश के विभिन्न जिलों को दूध की निरंतर सप्लाई गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कर रही है। इस कार्य में 5400 दुग्ध उत्पादक परिवार लगे हैं। महिलाएं कामधेनु के साथ जुड़ने के बाद आर्थिक रूप से संबल हुई हैं।

विज्ञापन
Ministry of Fisheries Dairying: milk producer Kamdhenu Hitkari Manch awarded with gopal ratna award best milk cooperative society
कामधेनु संस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में विशेष योगदान दे रही बिलासपुर जिले के नम्होल स्थित कामधेनु संस्था को पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय ने बेस्ट मिल्क कोऑपरेटिव सोसायटी घोषित किया है। इस संस्था को 26 नवंबर को केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला आंनद गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गुजरात में होने वाले कार्यक्रम में यह पुरस्कार कामधेनु संस्था के अध्यक्ष नानक चंद ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन


कामधेनु प्रदेश की एक मात्र संस्था है, जिसे यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। संस्था प्रदेश के विभिन्न जिलों को दूध की निरंतर सप्लाई गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कर रही है। इस कार्य में 5400 दुग्ध उत्पादक परिवार लगे हैं। महिलाएं कामधेनु के साथ जुड़ने के बाद आर्थिक रूप से संबल हुई हैं। 
विज्ञापन


संस्था को 15 अप्रैल, 2012 को प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था।  वर्तमान में संस्था प्रतिदिन 35000 लीटर दूध पाश्चराइजेशन प्लांट, विभिन्न स्थानों पर चार मिल्क कलेक्शन सेंटरों पर एकत्रित कर रही है। इसकी सप्लाई प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन और शिमला में की जा रही है। कामधेनु संस्था की स्थापना 29 नवंबर, 2001 को हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed