{"_id":"65e96f5e452fee9dbd0019fc","slug":"minister-vikramaditya-singh-met-cm-sukhvinder-sukhu-in-the-takeover-important-issues-were-discussed-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 07 Mar 2024 09:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:57 PM IST
सार
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्रिमंडल की बैठक से पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ उनके सरकारी आवास ओकओवर जाकर मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में कैबिनेट बैठक के लिए सचिवालय पहुंचे। कैबिनेट बैठक के बाद विक्रमादित्य ने कहा कि वह लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों में गति दिलाने के लिए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगनी है। इससे पहले विकास कार्यों की मंजूरी ली जानी जरूरी है। हालांकि केंद्र ने लोक निर्माण विभाग के 200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी सूचना दी है। उन्होंने कहा कि समय मिला तो वह दिल्ली में अन्य केंद्रीय मंत्री व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन