फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   minister suddenly arrived at the school, teachers were missing, and the lock was broken after seeing the shiv

Himachal: स्कूल में अचानक पहुंचे मंत्री; शिक्षक गायब, ठिठुरते बच्चों को देख तुड़वाया ताला, जानिए पूरा मामला

Thu, 16 Oct 2025 11:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Oct 2025 11:40 AM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने ताला तुड़वाकर बच्चों को भीतर बिठाया।  कुछ देर बाद एक शिक्षक पहुंचा, लेकिन उसके पास चाबी नहीं थी। 

विज्ञापन
minister suddenly arrived at the school, teachers were missing, and the lock was broken after seeing the shiv
पांगी स्कूल में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कड़ाके की ठंड, खुले आकाश के नीचे ठिठुरते नौनिहाल और स्कूल के दरवाजे पर लटका ताला। यह देखकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने ताला तुड़वाकर बच्चों को भीतर बिठाया। कुछ देर बाद एक शिक्षक पहुंचा, लेकिन उसके पास चाबी नहीं थी। मंत्री ने एसडीएम पांगी को जांच कर पूरी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पांगी में बुधवार को सौर पंचायत से मिंधल की ओर जाते वक्त राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का काफिला पुर्थी पंचायत पहुंचा तो थांदल गांव के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि थांदल स्कूल का स्टाफ अकसर गैरहाजिर रहता है। बच्चों की पढ़ाई ठप है। ग्रामीणों की बात सुनते ही मंत्री ने तुरंत दिशा बदली और बिना सूचना के स्कूल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मिडिल स्कूल थांदल में सुबह 10:30 बजे तक कोई शिक्षक मौजूद नहीं था, जबकि 35 बच्चे ठंड में कांपते हुए स्कूल के बाहर खड़े थे। कुछ देर बाद सिर्फ एक शिक्षक स्कूल पहुंचा, लेकिन उसके पास भी चाबियां नहीं थीं। मंत्री ने बिना देर किए ताला तुड़वाने के आदेश दिए और बच्चों को भीतर बिठाया। व्यवस्था की इस लचर हालत पर मंत्री ने एसडीएम पांगी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।



 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांगी जैसे दुर्गम इलाकों में बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि स्कूल में शिक्षकों का देर से आना या गैरहाजिर रहना आम बात है। बच्चे रोज वक्त पर पहुंचते हैं, पर शिक्षक कभी वक्त पर नहीं आते। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मंत्री की इस सख्ती से अब शिक्षा विभाग में जवाबदेही तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed