{"_id":"5d399e8e8ebc3e6ca56c3a0e","slug":"minister-sarveen-choudhary-did-not-attend-cabinet-sub-committee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री महेंद्र सिंह ने बुलाई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक, सरवीण का किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री महेंद्र सिंह ने बुलाई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक, सरवीण का किनारा
Fri, 26 Jul 2019 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
मंत्री सरवीण चौधरी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीसीपी से क्षेत्रों को बाहर किए जाने के मामले में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई है। यह बैठक 30 जुलाई को होगी। टीसीपी महकमे की मंत्री सरवीण चौधरी को इस कमेटी से बाहर रखा गया है। अध्यक्ष महेंद्र सिंह के अलावा कमेटी में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को सदस्य हैं।
विज्ञापन
इनकी निगरानी में टीसीपी से क्षेत्रों को बाहर किया जाएगा। सरकार के पास करीब 84 पंचायतों और क्षेत्र के लोगों ने आवेदन किया है। कुल्लू, सरकाघाट, शिमला, मनाली, हमीरपुर, घुमारवी जैसे क्षेत्र के लोगों ने अपने एरिया को टीसीपी से बाहर करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
इसका कारण टीसीपी के नियम कड़े होना बताया जा रहा है। हिमाचल में करीब तीन दर्जन प्लानिंग एरिया है। इन क्षेत्रों में टीसीपी से नक्शा पास करने के बाद ही भवनों का निर्माण किया जाता है। अगर नियमों के विपरीत मकान बनाए जाते हैं तो उन्हें बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन
कई नेताओं के मकान भी इस जद में
हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के मकान, होटल और प्लॉट भी टीसीपी एरिया में हैं। ऐसे में इन नेताओं को जनता की अपेक्षा अपनी चिंता भी है।