फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister of state Jitendra Singh on a visit to kullu

केंद्रीय राज्य मंत्री बोले, बिक रहा मोदी नाम का ब्रांड

Mon, 30 May 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 30 May 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
minister of state Jitendra Singh on a visit to kullu
कुल्लू के देवसदन में भाजपा कार्यकर्ता सम्‍मेलन का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद युवा वर्ग निराशावाद से उबरा है। आज का युवा हमें परखता है और हमारी जवाबदेही भी युवाओं से ही है। कौशल ऐसा होना चाहिए जिससे रोजगार पैदा हो। उन्होंने कहा कि आम लोगों को केंद्रीय योजनाओं से जोड़ने से विकास तो होगा ही साथ ही संगठन का विस्तार भी होगा।

विज्ञापन


जन-धन और मुद्रा योजना के तहत कार्यकर्ता पात्र लोगों से सीधा संपर्क करें। छोटी-छोटी टोलियों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को ढूंढें और उन्हें योजनाओं से जोड़ें। इससे कार्यकर्ताओं में भी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कुल्लू में भाजपा के विकास पर्व समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कुल्लू के देवसदन में विकास पर्व के दौरान जितेंद्र सिंह ने मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ब्रांड का नाम बिक रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक टिप्स देते हुए कहा कि जन-धन योजना और मुद्रा योजना संगठन के विस्तार और विकास के काम आएंगी। सत्यापन से छूट मोदी सरकार का क्रांतिकारी कदम है।

जून माह में शुरू होगी द्रंग नमक खान: रामस्वरूप

minister of state Jitendra Singh on a visit to kullu
कुल्लू पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जिला परिषद भवन कुल्लू में नेहरू युवा केंद्र की ओर से बदलते भारतीय परिदृश्य में कुल्लू के युवाओं की पहल एवं योगदान विषय पर आयोजित युवा सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र ने शिरकत की।

इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जयराम ठाकुर, विधायक गोविंद ठाकुर, विधायक विनोद, पूर्व विधायक खिमी राम, राज्य प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश महासचिव राम सिंह समेत कुल्लू व मंडी जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास पर्व में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जून में द्रंग नमक खान शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल 6300 मीटर खोदी जा चुकी है और रोजाना केंद्र सरकार अधिकारियों से टनल की रिपोर्ट ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed