{"_id":"67b4d317e898fbb4e4071dac","slug":"mining-inspectors-will-be-equipped-with-cameras-shimla-news-c-90-1-mrt1064-148298-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैमरे से लैस होंगे खनन निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैमरे से लैस होंगे खनन निरीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर पर हुए हमले के बाद जिला प्रशासन अवैध खनन पर निगरानी रखने वालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। उपायुक्त मंडी ने जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए सभी उपमंडल अधिकारियों, खनन अधिकारी मंडी, खनिज निरीक्षकों और खनन रक्षकों को वाहन सहित बाडी वियरेबल कैमरा तथा डैश कैमरे उपलब्ध करवाने की संस्तुति प्रदान की है।
इससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया जा सकेगा। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि किसी भी हाल में अवैध खनन करने वालों को बख्शा न जाए।
उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, वन मंडलाधिकारी वासु डोगर, सहायक वन संरक्षक, जिला खनिज अधिकारी, जिला खनिज निरीक्षक मंडी और सुंदरनगर तथा समस्त उप मंडलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन मंडलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।
विज्ञापन
...
अवैध खनन की रोकथाम के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सभी उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, वन अधिकारियों, पुलिस तथा खनन विभाग के सभी खनन निरीक्षकों को अवैध खनन की रोकथाम के बारे में सख्त निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
000