फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   milkfed himachal will purchase Buffaloes milk on low rates in himachal

हजारों पशुपालकों को झटका, बढ़ाने के बजाय घटा दिए दूध के दाम

Wed, 05 Dec 2018 10:11 AM IST
कुलदीप शर्मा, अमर उजाला, पधर (मंडी)
कुलदीप शर्मा, अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Wed, 05 Dec 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
milkfed himachal will purchase Buffaloes milk on low rates in himachal

 हिमाचल के हजारों दुग्ध उत्पादकों को मिल्कफेड ने बड़ा झटका दिया है। सरकारी उपक्रम ने भैंस के दूध के दामों में 4.81 रुपये प्रति लीटर कटौती कर दी है। सूबे के पशुपालकों से मिल्कफेड अब 34.33 के बजाय 29.52 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध की खरीद करेगा।

विज्ञापन


राज्य मिल्क फेडरेशन ने पंजाब के पैटर्न का हवाला देते हुए 5.6 फैट और 8.0 एसएनएस वाले दूध की कीमत कम कर दी है। दूध संग्रह केंद्रों में नए रेट चार्ट की अधिसूचना सोमवार से लागू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, मिल्कफेड बाजार में उपभोक्ताओं को पहले से ही तय 40 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध बेचेगा। दाम बढ़ाने की मांग कर रहे दुग्ध उत्पादकों को राहत देने के बजाय झटका दे दिया है। मिल्क फेडरेशन के फरमानों से दुग्ध उत्पादकों में सरकार के प्रति खासा रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से उठाएंगे मांग : चेयरमैन 

milkfed himachal will purchase Buffaloes milk on low rates in himachal

पधर क्षेत्र की डलाह पंचायत के प्रधान केहर सिंह, कुन्नु के प्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान हरदेव ठाकुर, कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश, भड़वाहन के प्रधान जितेंद्र कमांडो, बड़ीधार के प्रधान सोहन सिंह, पाली के उपप्रधान पवन कुमार, सियून के प्रधान पदम सिंह, शिलग के प्रधान राजेंद्र कुमार समेत दुग्ध उत्पादक  वीरेंद्र चौहान, इंद्र सिंह ठाकुर, दीपक चौहान और छज्जू राम ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि रोजाना 10 लीटर दूध बेचने वालों को 50 रुपये का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम सरकार से किसान हित में निर्णय वापस लेने की मांग की है। इंटक जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया ने दूध के खरीद मूल्य में कटौती पर कड़ा विरोध जताया है। राज्य मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने कहा कि फेडरेशन पंजाब की तर्ज पर दूध की कीमत उत्पादकों को देता आ रहा है। भैंस के दूध के मूल्य में कटौती पंजाब पैटर्न पर की गई है। दुग्ध उत्पादकों की मांग वह सरकार से उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed