फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Military Captain died and Lieutenant injured in car accident dharamshala

कार हादसे में सैन्य कैप्टन की मौत, लेफ्टिनेंट घायल

Wed, 03 Oct 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
Military Captain died and Lieutenant injured in car accident dharamshala

मैक्लोडगंज-धर्मशाला सड़क पर टीसीपी आर्मी कैंट एरिया के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सेना के कैप्टन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लेफ्टिनेंट घायल हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि बुधवार सुबह एक कार (एचआर10यू-7744) सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार चालक कैप्टन चैतन्य शर्मा (24) निवासी सोनीपत हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कैप्टन चैतन्य शर्मा की अभी हाल ही में 39 एमडीएसआर पालमपुर में तैनाती हुई थी। वहीं, कार में सवार लेफ्टिनेंट दीक्षित शर्मा निवासी शिमला घायल हो गए हैं। दीक्षित शर्मा की तैनाती भी हाल ही में 39 एमडीएसआर पालमपुर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन चैतन्य शर्मा के शव का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल धर्मशाला में करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम के बाद सैन्य


अधिकारियों और जवानों ने कैप्टन चैतन्य शर्मा को पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed