फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Migrant dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर में प्रवासी की मौत

Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Migrant dies in collision with unknown vehicle
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के नादौन के अंतर्गत हमीरपुर एनएच पर भट्ठा गांव में एक गाड़ी की चपेट में आने से प्रवासी व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वह घटनास्थल से करीब 25 फीट दूर आकर सड़क किनारे बनी दुकानों के प्रांगण में जा गिरा।
विज्ञापन

चंदेश तिवारी पांडे उम्र 35 वर्ष निवासी बिलवारी पट्टी बिहार, भट्ठा के निकट रिट गांव में किराये के घर में रहता था। वीरवार देर शाम दिहाड़ी लगाने के बाद जब वह घर की ओर जा रहा था तो नादौन की तरफ से हमीरपुर की ओर जा रही एक अति तीव्र कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह उछल कर एक सफेदे के पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे जा गिरा। दुकानदारों ने जब बाहर आकर देखा तो वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था। चंदेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जीजा विजय तिवारी ने बताया कि चंदेश का ढाई साल का बेटा है। वह दिहाड़ी मजदूरी लगाकर परिवार का पेट पाल रहा था। उसने बताया कि चंदेश अपने परिवार समेत पिछले करीब 10 वर्षों से यहीं पर रह रहा था। मौका पर पहुंचे अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नीलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि कार चालक की तलाश आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed