फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   migrant children sleeping in a fair ground crushed by a truck, one dead, three injured

Kangra News: रात को मेला ग्राउंड में सोए चार प्रवासी बच्चों पर चढ़ा दिया ट्रक, एक की मौत; तीन घायल

Tue, 02 Jul 2024 12:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चामुंडा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चामुंडा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ के मेला ग्राउंड में एक स्थानीय ट्रक चालक ने सोए हुए चार बच्चों पर ट्रक चढ़ा दिया। 

विज्ञापन
migrant children sleeping in a fair ground crushed by a truck, one dead, three injured
हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ के मेला ग्राउंड में एक स्थानीय ट्रक चालक ने सोए हुए चार बच्चों पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, एक की दोनों टांगें कट गईं और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक घटनास्थल से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त 10:30 बजे स्थानीय ड्राइवर सोनू अपने ट्रक को लेकर मेला ग्राउंड में पहुंचा और उसने बैक करते हुए ट्रक को सोए हुए प्रवासी बच्चों पर चढ़ा दिया। हादसे के दाैरान बच्चों के माता-पिता खाना लाने गए हुए थे।

विज्ञापन


जब चीख-पुकार सुनी तो साथ लगते घरों के लोग उठ गए। स्थानीय निवासी पंकज कुमार और सोनू कुमार दौड़कर मेला ग्राउंड पहुंचे। घायलों को तुरंत गाड़ी में नगरोटा बगवां अस्पताल ले गए। पंकज कुमार ने अपनी गाड़ी में तीन बच्चों को नगरोटा अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में स्थानीय प्रधान प्रवीण कुमार ने रात को ही पालमपुर पुलिस को सूचना दे दी थी। एसएचओ पालमपुर सुरिंद्र कुमार का कहना है कि ड्राइवर के  खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed