{"_id":"56fa9e7a4f1c1b054df0012d","slug":"mid-day-meal-workers-protest-at-hp-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील कर्मियों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील कर्मियों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
एटक से संबधित हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शिक्षा विभाग में कार्यरत मिड-डे मील कर्मचारियों ने भाग लिया। पंचायत भवन से एकत्र होकर सभी कर्मचारी रैली निकालते हुए विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने कहा जब तक सरकार कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि मिड-डे मील कर्मचारियों को दैनिक भोगी बनाया जाए। सरकार की ओर से जारी न्यूनतम वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
कर्मचारियों की छंटनी न की जाए। सभी को बीमा योजना में शामिल किया जाए। मासिक वेतन हर महीने की सात तारीख से पहले दिया जाए। सभी प्रकार के अवकाश दिए जाएं। अवकाश की अवधि का वेतन दिया जाए। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में जाकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स को पांच सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में एटक के राज्य उपाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, महामंत्री रोशन लाल डोगरा, देवकी नंद चौहान, परवेश चंदेल, लेखराज वर्मा, मिड डे मील यूनियन के राज्य अध्यक्ष राजपाल कमलेश, सुरेंद्र, राजेंद्र, लता शर्मा, दमयंती, कल्पना, राजेंद्र्र सिंह, उमा वर्मा और कौशल्या सहित कई अन्य मौजूद रहे।