फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MHRD releases 46 crore rupee grant fo 23 colleges of himachal.

23 कॉलेजों को मिली 46 करोड़ रुपये की ग्रांट

Fri, 04 Sep 2015 11:53 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Sep 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
MHRD releases 46 crore rupee grant fo 23 colleges  of himachal.

केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने हिमाचल के 23 कॉलेजों के लिए दो-दो करोड़ रुपये की इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रांट मंजूर की है। एक साल में एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। आगामी 15 दिनों में प्रदेश के कॉलेजों को पहली किस्त जारी होगी।

विज्ञापन


बुधवार को नई दिल्ली में हुई पीएबी की बैठक में हिमाचल से अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान, उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी और स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर रूसा डा. गोपाल कृष्ण संधाईक मौजूद रहे। केंद्र ने हिमाचल की ग्रांट योजना को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


इन्हें मिली ग्रांट- धर्मशाला, बैजनाथ, बिलासपुर, नादौन, घुमारवीं, अर्की, दौलतपुर चौक, करसोग, ढलियारा, जोगिंद्रनगर, पालमपुर, सरकाघाट, हमीरपुर और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला। यह 14 कॉलेज नेक से मान्यता प्राप्त हैं। जबकि नौ कॉलेजों कोटशेरा, ऊना, चुवाड़ी, नालागढ़, रामपुर बुशहर, चंबा, सीमा कॉलेज रोहड़ू, आरकेएमवी और नाहन कॉलेज को एलओआई (लैटर आफ इंटेंड) जमा करवाने पर ग्रांट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खर्च होगी कॉलेजों में राशि-
ग्रांट की 35 फीसदी राशि कॉलेजों में नए कमरे और मल्टीपर्पज हॉल बनाने के लिए मिलेगी। 35 फीसदी राशि भवनों की मरम्मत, नई लैब बनाने, वाई-फाई सुविधा पर खर्च होगी। शेष 30 प्रतिशत राशि उपकरणों की खरीद, स्मार्ट क्लास रूम, कंप्यूटर लैब बनाने को, पुस्तकालय को आधुनिक बनाने और ई रिसोर्स लाइब्रेरी बनाने पर खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed